UP: बहू नहीं करती थी घर का काम, गुस्साई सास ने मार दी गोली, 3 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
अमरोहा के गजरौला में सास ने बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. बहू की रईसी और घर में काम नहीं करने की वजह से सास परेशान थी. पुलिस ने आरोपी सास, उसके पति और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
उत्तर प्रदेश: अमरोहा के गजरौला में सास ने बहू की गोली मारकर हत्या कर दी. बहू की रईसी और घर में काम नहीं करने की वजह से सास परेशान थी. पुलिस ने आरोपी सास, उसके पति और बेटे के खिलाफ हत्या और दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मृतक कोमल पैतृक अमीर थी. इस कारण वह ससुराल में काम नहीं करती थी. उसकी सास उससे अक्सर दहेज की भी मांग करती रहती थी. इस वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. सास ने मौका देखकर बहू के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सास ने तमंचा घर के बाहर सड़क किनारे नाले में फेंक दिया और परिजनों को बताया कि घर में लूट पाट के दौरान यह हादसा हुआ. मामले की शिकायत के बाद सास से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी बात का खुलासा किया.
Tags
संबंधित खबरें
Meerut Metro Flags Off: PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों के साथ किया सफर; देखें VIDEO
Swami Avimukteshwaranand की बढ़ीं मुश्किलें, नाबालिगों के यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश; सफाई में कहा- आरोप झूठे हैं; VIDEO
Sharad Pawar Hospitalised: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, एक महीने में दूसरी बार अस्पताल पहुंचे
PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की बड़ी सौगात, आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का करेंगे उद्घाटन
\