Morbi Suspension Bridge Collapse Video: मोरबी ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, कुछ ही सेकेंड में नदी में समा गए सैकड़ों लोग
गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो रविवार शाम का है. वायरल वीडियो गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के ढहने से कुछ पल पहले का है. वीडियो में लोग पुल पर खड़े नजर आ रहे हैं. कुछ सेकेंड बाद, पुल गिर गया और सभी लोग पानी में डूब गए.
- Read in
- हिंदी
Morbi Suspension Bridge Collapse Video: गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो रविवार शाम का है. वायरल वीडियो गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के ढहने से कुछ पल पहले का है. वीडियो में लोग पुल पर खड़े नजर आ रहे हैं. कुछ सेकेंड बाद, पुल गिर गया और सभी लोग पानी में डूब गए. इस हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है. 36 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुल पर काफी भीड़ है. अचानक से ब्रिज टूटने पर सैकड़ों लोग इसमें गिर जाते हैं.
हादसा रविवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ. यहां मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट कर नदी में गिर गया था. हादसे के वक्त ब्रिज पर 300-400 लोग मौजूद थे.
#Exclusive : Morbi Bridge Collapse CCTV 🛑 #Gujarat | Search and rescue operations underway in Morbi where 132 people died after a cable bridge collapsed yesterday. #MorbiBridgeCollapse#Morbi #MorbiGujarat pic.twitter.com/pRvxbQ3tQ1
— Kaushik Kanthecha (@Kaushikdd) October 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

