Monsoon 2020: अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मछुआरों को 29 मई से 1 जून के दौरान पश्चिम-मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है. जबकि मछुआरों को यह भी सलाह दी गई है कि वे 31 मई से 4 जून के दौरान दक्षिण-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर में मछली पकड़ने ना उतरे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI/File)

Monsoon 2020 Forecast: देश में मानसून की एंट्री बस कुछ दिनों में होने वाली है. इस बीच पश्चिम मध्य अरब सागर (Arabian Sea) में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात जैसे हालात बन रहे है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इसके अगले 24 घंटे के बाद आगे बढ़ने की संभावना है. जिस वजह से 1 जून के आस-पास केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. अगले 24 घंटों के दौरान इसके कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के रूप में केंद्रित होने की पूरी संभावना है. इसके अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओमान और पूर्वी यमन तट की ओर जाने की उम्मीद है. Monsoon 2020: मानसून में नहीं होगी देरी, 1 जून से केरल में सक्रिय होने की मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती प्रसार मध्य-क्षोभ मंडल स्तर तक बना हुआ है. 31 मई के करीब दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्वमध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना को देखते हुए 1 जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.

इस दौरान मछुआरों को 29 मई से 1 जून के दौरान पश्चिम-मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है. जबकि मछुआरों को यह भी सलाह दी गई है कि वे 31 मई से 4 जून के दौरान दक्षिण-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर में मछली पकड़ने ना उतरे.

उल्लेखनीय है कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के समय पर आने की भविष्यवाणी की है. 1 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रीय हो जाएगा. क्योकि मानसून के लिए सारी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. आईएमडी ने अगले 48 घंटों के लिए इड्डुक्कि जिले (Idukki District) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू