देश

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को आज लोकसभा में पेश कर सकती है मोदी सरकार, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी

देश की नई संसद में दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से शुरू होने जा रही है और बताया जा रहा है कि देश के नए संसद भवन में देश के लगभग आधी आबादी यानी महिलाओं से जुड़ा हुआ पहला कानून पास होगा.

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल को आज लोकसभा में पेश कर सकती है मोदी सरकार, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
(Photo Credits ANI)

Women Reservation Bill: देश की नई संसद में दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से शुरू होने जा रही है और बताया जा रहा है कि देश के नए संसद भवन में देश के लगभग आधी आबादी यानी महिलाओं से जुड़ा हुआ पहला कानून पास होगा. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी गई.

हालांकि इसे लेकर सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो मंगलवार को देश के नए संसद भवन में सरकार महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती है. यह भी पढ़े: Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, फैसले के लिए केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

बताया जा रहा है कि भाजपा ने इसे एक बड़ा अवसर बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने अपने दिल्ली के और दिल्ली की सीमा से सटे अन्य राज्यों के सांसदों को महिलाओं को बड़े पैमाने पर दिल्ली लाने को कहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन महिलाओं को संबोधित भी कर सकते हैं। इन महिलाओं को संसद में दर्शक के तौर पर ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).