Miss Universe India 2025: जयपुर की मनिका विश्वकर्मा को पहनाया गया मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज, देखें वीडियो
मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 (Photo: PTI)

18 अगस्त को राजस्थान के जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया. यह लगातार दूसरा वर्ष था जब जयपुर ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की मेज़बानी की. मनिका ने यह खिताब मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा से ग्रहण किया. अब वह नवंबर 2025 में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की पहली रनर-अप रहीं. वहीं महक ढींगरा दूसरी रनर-अप और हरियाणा की अमीषी कौशिक ने तीसरी रनर-अप रहीं. यह भी पढ़ें: India At World Games 2025: भारत ने वर्ल्ड गेम्स में तीन पदक जीतकर रचा इतिहास, नम्रता बत्रा, ऋषभ यादव और आनंदकुमार वेलकुमार ने दिलाया मेडल

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा