India At World Games 2025: भारत ने वर्ल्ड गेम्स में तीन पदक जीतकर रचा इतिहास, नम्रता बत्रा, ऋषभ यादव और आनंदकुमार वेलकुमार ने दिलाया मेडल
भारत ने वर्ल्ड गेम्स 2025 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन पदकों के साथ अभियान समाप्त किया. चीन के चेंगदू में आयोजित इस बहु-खेल प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार तीन पदक जीते. भारत के लिए पहला पदक नम्रता बत्रा ने वुशु में जीता, जिन्होंने रजत पदक हासिल कर इतिहास रच दिया.
India At World Games 2025: भारत ने वर्ल्ड गेम्स 2025 में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन पदकों के साथ अभियान समाप्त किया. चीन के चेंगदू में आयोजित इस बहु-खेल प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार तीन पदक जीते. भारत के लिए पहला पदक नम्रता बत्रा ने वुशु में जीता, जिन्होंने रजत पदक हासिल कर इतिहास रच दिया. यह वर्ल्ड गेम्स में भारत का पहला वुशु पदक था. इसके बाद तीरंदाजी के पुरुष कंपाउंड इवेंट में ऋषभ यादव ने कांस्य पदक जीतकर पोडियम पर जगह बनाई. यह भी भारत का इस स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत पदक था. भारत का तीसरा और अंतिम पदक आनंदकुमार वेलकुमार ने रोलर स्केटिंग में दिलाया. उन्होंने इनलाइन स्पीड स्केटिंग ट्रैक पुरुष स्प्रिंट 1000 मीटर में कांस्य पदक जीता और इस खेल में भारत को पहली बार वर्ल्ड गेम्स में पदक दिलाने का गौरव हासिल किया. भारत का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 1989 में रहा था, जब देश ने दो पदक जीते थे.
भारत ने विश्व खेल 2025 में किया रिकॉर्ड तीन पदकों के साथ समापन
🇮🇳 India’s journey at the #WorldGames2025 comes to a close with 1🥈 & 2🥉 medals and some historic firsts!
✨ Namrata Batra created history, becoming India’s first-ever Wushu medalist, bagging a 🥈 silver in women’s 52kg.
✨ Anandkumar Velkumar gave India its maiden Roller… pic.twitter.com/9DSkhNZkrN
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) August 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2025 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

