वोटबैंक के लिए समाज के टुकड़े करने को सेक्युलरिज्म कहना दुर्भाग्य : पीएम मोदी

असम के तामुलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दावा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय है. उन्होंने कहा कि असम की जनता को असम का अपमान मंजूर नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कथित सेक्युलरिज्म को लेकर भी निशाना साधा.

पीएम मोदी विरोधियों पर जमकर बरसें (Photo credit: PTI)

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 3 अप्रैल : असम (Assam) के तामुलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने दावा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय है. उन्होंने कहा कि असम की जनता को असम का अपमान मंजूर नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कथित सेक्युलरिज्म को लेकर भी निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है. हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं. हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "असम में हो रहा विकास यहां पर कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है. असम में हो रहा विकास यहां पर लोगों का, महिलाओं का जीवन आसान बना रहा है. असम में हो रहा विकास, यहां पर नए अवसर बना रहा है, नौजवानों के लिए अवसर बढ़ा रहा है." प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने एनडीए सरकार बनाना तय कर लिया है. असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं हैं." यह भी पढ़ें : Ramnath Kovind Health Update: राष्ट्रपति कोविंद की सेहत में सुधार, आईसीयू से शिफ्ट किए गए

उन्होंने कहा कि असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को अब एक पल भी स्वीकार नहीं हैं. असम के लोग विकास, स्थिरता, शांति, भाईचारा, सद्भावना के साथ हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दो चरणों की वोटिंग के बाद आज तामूलपुर में आपके दर्शन करने का मुझे अवसर मिला है. इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार एनडीए सरकार, ये लोगों ने तय कर लिया है."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\