Rape in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दोस्त ने किया रेप, केस दर्ज

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. छात्रा के साथ रेप और किसी ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने ही एक किया हैं. वह छात्रा से रेप करने के इरादे से पहले उसे मॉल में बने भूत बंगले में ले गया. पहले उसे भूतों से डराया फिर उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए रेप किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

 Rape in Chhattisgarh::  छत्तीसगढ़ के भिलाई में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. छात्रा के साथ रेप और किसी ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने ही किया हैं. वह छात्रा से रेप करने के इरादे से पहले उसे मॉल में बने एक भूत बंगले में ले गया. वहां पर उसने पहले उसे भूतों से डराया  और मौके का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया. पीड़ित छात्रा के साथ घटित घटना को लेकर दोस्त के खिलाफ स्मृति नगर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के बारे में जो मालूम पड़ा हैं. उसके अनुसार वह भी नाबालिग हैं उसकी उम्र 17 साल हैं.

पुलिस के अनुसार मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है. नाबालिग छात्रा के शिकायत के अनुसार फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती एक 17 साल के लड़के से हुई थी. दोस्ती के बाद दोनों पिछले कुछ दिन से फोन पर ही बात कर रहे हैं. इस बीच लड़के ने उससे मिलने के लिए जिद किया, जिस पर छात्रा राजी हो गई. जिसके बाद लड़के ने छात्रा को सूर्या मॉल में मिलने के लिया बुलाया. छात्रा को वहां पहुंचने के बाद वह उसे मॉल की तीसरी मंजिल पर बने स्कैरी हाउस में लेकर गया. वहां पर लड़के ने उसे भूतों का डर दिखाया और वह उसकी गलत हरकत के बारे में कुछ समझ पाती कि अंधेर में मौके का फायदा उठाकर उसने  उसके साथ रेप किया. यह भी पढ़े: Chhattisgarh Gangrape: छत्तीसगढ़ में इंसानियत हुई शर्मसार, दो नाबालिग समेत नौ लोगों ने किशोर से किया दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

घटना को लेकर उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार धुव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूर्या नामक जिस मॉल में में पीड़िता के साथ रेप हुआ है. उस मॉल के तीसरे मंजिल पर एक स्कैरी हाउस प्ले रूम है. उसके दोस्त ने उसे वहां पर ले जाकर रेप किया हैं. पीड़ित छात्रा के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुए थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें