Damoh Shocker: एमपी के दमोह में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने की आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

Damoh Shocker: मध्य प्रदेश के दमोह में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है. यह घटना पथरिया नगर पंचायत में हुई. आरोप है कि चार लोगों ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर फरार हो गए. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसके जरिए वे छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे. इससे परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर एक पहाड़ी पर ले गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया.

एमपी के दमोह में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म