Mumbai Building Slab Collapse: मुंबई में म्हाडा बिल्डिंग हादसा, किचन स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत
मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां मौलाना शौकत अली रोड पर स्थित पांच मंजिला म्हाडा बिल्डिंग में दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट का किचन स्लैब गिरने से 36 वर्षीय शिवाजी निकम की मौत हो गई.
Mumbai Building Slab Collapse: मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां मौलाना शौकत अली रोड पर स्थित पांच मंजिला म्हाडा बिल्डिंग में दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट का किचन स्लैब गिरने से 36 वर्षीय शिवाजी निकम की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद शिवाजी को जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की जानकारी सुबह करीब 10:18 बजे मिली, जिसके बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और स्थानीय अधिकारियों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. यह इमारत शालीमार होटल के पास यूनाइटेड चैंबर्स में स्थित है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत पुरानी और जर्जर हालत में थी.
मुंबई में म्हाडा बिल्डिंग हादसा, किचन स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत
#UPDATE | Maharashtra: A man named Shivaji Nikam died after the slab of a building collapsed in the Grant Road area of Mumbai: BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) https://t.co/dOuGl7onH8
— ANI (@ANI) October 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

