मुंबई में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट', 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज

मुंबई और उसके उपनगर में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने शहर और नजदीकी इलाकों में बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अधिकारियों से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा. आईएमडी ने कहा कि मुम्बई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 150 मौसम स्टेशनों में से करीब 100 में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई. पालघर और ठाणे जिलों में पिछले 24 घंटे में 204 मिमी बारिश हुई है.

मुंबई में भारी बारिश (Photo Credits: ANI/Twitter)

मुंबई और उसके उपनगर में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने शहर और नजदीकी इलाकों में बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अधिकारियों से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुम्बई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 150 मौसम स्टेशनों में से करीब 100 में पिछले 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आईएमडी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इससे पता चलता है कि मुम्बई में कितने व्यापक स्तर पर बारिश हुई. हमने मुम्बई और उपनगर सहित ठाणे और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है.’’ उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मुम्बई शहर, उपनगर, ठाणे और पालघर में मूसलाधार बारिश हो रही है.

यह भी पढ़ें : Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश जारी, स्कूलों की छुट्टी- ऑरेंज अलर्ट जारी

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 24 घंटे तक स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है.’’ उन्होंने बताया कि नजदीकी रायगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में करीब 300 मिमी बारिश हुई है, लेकिन बादलों को देखते हुए वहां ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है. पालघर और ठाणे जिलों में पिछले 24 घंटे में 204 मिमी बारिश हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड