Mehul Choksi Case: PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ीं, बेल्जियम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

PNB के करीब 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बेल्जियम की अदालत ने उनके भारत प्रत्यर्पण के रास्ते को मंजूरी दे दी है. यह फैसला भारत सरकार के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे चोकसी को भारतीय न्याय व्यवस्था के सामने लाने का मार्ग साफ हो गया है.

Mehul Choksi PNB Scam Case: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करीब 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बेल्जियम की अदालत ने उनके भारत प्रत्यर्पण के रास्ते को मंजूरी दे दी है. यह फैसला भारत सरकार के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे चोकसी को भारतीय न्याय व्यवस्था के सामने लाने का मार्ग साफ हो गया है.

मेहुल चोकसी पर आरोप

मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बनाकर बड़ी रकम का अवैध कर्ज लिया था. चोकसी ने पिछले कई वर्षों से विदेशों में रहकर भारतीय कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश की. भारत सरकार ने उनके प्रत्यर्पण के लिए कई देशों के साथ कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसमें बेल्जियम कोर्ट का यह फैसला एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. यह भी पढ़े: PNB Scam: मेहुल चोकसी को लगा बड़ा झटका, डोमिनिका सरकार ने घोषित किया अवैध अप्रवासी, अपने पुलिस प्रमुख को दिया यह आदेश

मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जायेगा!

बेल्जियम कोर्ट के फैसले के बाद अब मेहुल चोकसी को जल्द ही भारत लाया जाएगा. प्रत्यर्पण के बाद उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल या फिर दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहाँ वे न्याय प्रक्रिया का सामना करेंगे। चोकसी के खिलाफ धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक फ्रॉड के कई मामले दर्ज हैं.

बैरक नंबर 12 में में रहेगा मेहुल चोकसी

सूत्रों के अनुसार, भारत ने बेल्जियम के अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि प्रत्यर्पण होने पर चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहाँ उन्हें पूरी तरह सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रखा जाएगा.

Share Now

\