मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के बांद्रा परिसर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है की इस आग में 20 से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गई है. आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस दौरान लोग बाल्टियों से भी आग पर पानी डालते हुए दिखाई दिए. जानकारी के मुताबिक़ बांद्रा ईस्ट के भारत नगर परिसर में में ये आग लगी है. इस आग का धुआं कई दूर तक दिखाई दे रहा है. इस आग में झोपड़पट्टियों के साथ ही तीवरा जंगल का भी नुकसान हुआ है. इस आग में अब तक किसी की भी जीवितहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. इस आग के बाद परिसर में अफरा तफरी का माहौल मच गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @gallinews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Ghatkopar Fire Video: मुंबई के घाटकोपर में भीषण आग, प्लास्टिक के रैपर बनानेवाली कंपनी में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
बांद्रा में लगी भीषण आग
Bandra BKC Ki Taraf Aag Lagi#fire #bandrabkc #bkc #bandra pic.twitter.com/xEnebovKEp
— Gallinews.com (@gallinews) January 4, 2025













QuickLY