Delhi Fire at Railway Godown: प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन पास रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियों की मदद से पाया गया काबू- Watch Video
दिल्ली के रेलवे गोदाम में लगी आग (Photo Credits ANI)

Delhi Fire at Railway Godown:  दिल्ली के प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन (Pratap Nagar Metro Station) के पास रेलवे गोदाम में आग लग गई है. आग लगने की सूचना दमकल  विभाग  मिलने के बाद दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता पाई. आग में हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है. दमकल विभाग के अधिकारियों  के अनुसार फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूचना अपराह्न 4 बजकर 25 मिनट पर मिली. जिसके बाद दमकल की कुल 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.