Jabalpur Ordnance Factory Blast: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण विस्फोट, 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Photo- @DDNewsHindi

Jabalpur Ordnance Factory Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में एक भीषण विस्फोट हुआ, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 12 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी के लापता होने की भी खबर है, जिससे परिजनों और सहकर्मियों में चिंता का माहौल है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है. फैक्ट्री में विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत है और उन्हें सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है.

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में भीषण विस्फोट