Manmohan Singh Birthday: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखें पोस्ट
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Photo: FB)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने एक्स, पूर्व ट्विटर पर पोस्ट किया, "पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं." डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था. उन्होंने 1982-1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के रूप में कार्य किया और पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे. यह भी पढ़ें: Kirit Somaiya 'Sex Video' Row: बीजेपी नेता किरीट सोमैया से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अज्ञात शख्स ने मांगे 50 लाख रुपए, FIR दर्ज

देखें ट्वीट: