Kirit Somaiya 'Sex Video' Row: बीजेपी नेता किरीट सोमैया से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अज्ञात शख्स ने मांगे 50 लाख रुपए, FIR दर्ज
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया से किसी अज्ञात शख्स ने उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की इमेल कर धमकी दी है. आरोपी ने बदले में 50 लाख रुपये की मांग की है. वरना वह अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा. धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता सोमैया ने मामले में मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है.
- Read in
- English
Kirit Somaiya 'Sex Video' Row: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया से किसी अज्ञात शख्स ने उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की इमेल कर धमकी दी है. आरोपी ने बदले में 50 लाख रुपये की मांग की है. वरना वह अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा. धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेता सोमैया ने मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में एफआईआर दर्ज करवाई है.
मुंबई पुलिस को दिए शिकायत में पूर्व सांसद सोमैया कहा कि किसी अज्ञात शख्स ने उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. बदले में उसने 50 लाख रुपये की मांग की है. सोमैया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने मेल भेजने वाले अज्ञात शख़्स के खिलाफ IPC की धारा 385 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह भी पढ़े: Mumbai BJP Leader Kirit Somaiya: मुंबई बीजेपी नेता के ‘अश्लील’ वीडियो को लेकर महाराष्ट्र विपक्ष ने फिर किया विरोध प्रदर्शन
बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स ने मेल में लिखा है, बिना कपड़ों के आपकी प्राकृतिक सुंदरता के बारे में- मेरे पास आपके स्पष्ट वीडियो हैं. पिछला वाला लीक सिर्फ एक पूर्वावलोकन था, वास्तविक फिल्म अभी भी बाकी है. इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए आपको 50 लाख रुपये का भुगतान करना होगा. मेल का यदि आपने जवाब नहीं दिया तो विडियो को वायरल कर देंगे और आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी.
बताना चाहेंगे कि किरीट सोमैया का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामले में महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल जांच जारी है,
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

