Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में भीड़ ने लगाई आग

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा नहीं थम रही रही. ताजा घटना में बीती रात भीड़ ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल के कोंगबा स्थित घर पर आग लगा दी. अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री घटना के समय घर पर नहीं थे.

Manipur Violence | Photo: PTI

इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा नहीं थम रही रही. ताजा घटना में बीती रात भीड़ ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह (RK Ranjan Singh) के इंफाल के कोंगबा स्थित घर पर आग लगा दी. अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री घटना के समय घर पर नहीं थे. इतना ही नहीं उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन में भी दो घरों में आग लगा दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इससे पहले 14 जून को इंफाल के लाम्फेल इलाके में अज्ञात लोगों ने महिला मंत्री नेमचा किपजेन के आधिकारिक आवास पर भी आग लगा दी थी. Manipur Violence: मणिपुर में ताजा हिंसा में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल.

घटना पर केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा- मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है. मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा. इस तरह की हिंसा में लिप्त लोग बिल्कुल अमानवीय हैं. मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं. शुक्र है कि कल रात मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ. बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के निचले और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया है.

केंद्रीय मंत्री सुरक्षित 

पूर्वोत्तर राज्य में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार प्रभावित इलाकों में गश्त कर रहे हैं.

बता दें कि मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा भड़क उठी थी. एक महीने पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक लगभग 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.

मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मैतेई समुदाय की है और ये मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं. आदिवासियों- नगा और कुकी की आबादी 40 प्रतिशत है और ये पर्वतीय जिलों में रहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट