Mohan Bhagwat on Manipur: मोहन भागवत का बड़ा बयान- मणिपुर एक साल से देख रहा शांति की राह, प्राथमिकता से विचार करना होगा
Credit - PTI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अध्यक्ष डॉ. मोहन भागवत ने हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में शांति बहाली की अपील की है. मोहन भागवत ने कहा कि, "मणिपुर एक वर्ष से शांति की राह देख रहा है. प्राथमिकता से उसका विचार करना होगा." बता दें कि मणिपुर पिछले साल मई से लगातार हिंसा की आग में जल रहा है. 3 मई 2023 को घाटी में जातीय हिंसा भड़की थी जिसके बाद से यह क्रम लगातार जारी है.