Make India No 1 Mission: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल हिसार से शुरू करेंगे अपना देशव्यापी दौरा (Watch Video)
अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारत को नंबर वन बनाने के अभियान 'मेक इंडिया नंबर-1' मुहीम से जुड़ने के लिए देशवासियों से अपील की है. दिल्ली सीएम इसके लिए बुधवार से एक यात्रा भी शुरू कर रहे हैं.

सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमें मिलकर भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है. हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है. कल से अपनी इस यात्रा की शुरुआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं.'