देश

Terrorist Arrested In Kupwara: जम्मू-कश्मीर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुपवाड़ा में हथियारों के साथ आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों ने सोमवार को ये जानकारी दी.

Terrorist Arrested In Kupwara: जम्मू-कश्मीर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुपवाड़ा में हथियारों के साथ आतंकवादी गिरफ्तार
Credit -Latestly.Com

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों ने सोमवार को ये जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी की पहचान कश्मीर के हंदवाड़ा तहसील के कचरी गांव के जाकिर हमीद मीर के रूप में की है.

अधिकारियों ने कहा, "गिरफ्तार आतंकवादी सीमा पार अपने पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था. हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और जांच के दौरान और खुलासे होने की उम्मीद है."इस बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है. ये भी पढ़े :J&K: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में हर कीमत पर आतंकवाद का सफाया करने को कहा है. साथ ही अमित शाह ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों द्वारा बनाए गए आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को भी नष्ट करने का आदेश दिया है.इस बीच, बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया.मुठभेड़ सोमवार सुबह हुई, लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).