VIDEO: बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में पलटी जुगाड़ से बनी नाव; 15 लोगों ने तैरकर बचाई जान
Photo- X/@utkarshs88

Purnia Boat Accident: बिहार के पूर्णिया जिले से एक नाव हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि जुगाड़ से बनाये नाव में 15 लोग सवार हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. लोग रस्सी के सहारे नाव को नदी के दूसरे छोर पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान अचानक नाव पलट गई और सभी लोग नदी में गिर गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि उस जगह नदी में पानी ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे सभी लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए. यह घटना अमौर प्रखंड के भागताहिर गांव की बताई जा रही है, जहां लोग जनाजे में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे.

बिहार के पूर्णिया में बड़ा नाव हादसा