Nainital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां बेतालघाट के पास मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटनास्थल पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है. वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, वाहन ऊंचाकोट से महेंद्रनगर नेपाल की ओर जा रहा था. इसमें कुल 10 लोग सवार थे.
उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी
BREAKING | उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी
- 7 से ज्यादा लोगों की मौत, 2 घायल
- नैनीताल के बैतालघाट में हुआ हादसा@BafilaDeepa https://t.co/smwhXURgtc#Uttarakhand #Nainital #Accident #RoadAccident #Breaking pic.twitter.com/zIHwP2jsDr
— ABP News (@ABPNews) April 9, 2024













QuickLY