Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में बड़ा हादसा, घरेलू सिलेंडर में विस्फोट से 10 लोग घायल- VIDEO
Credit-Pixabay

Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक घरेलू सिलेंडर में ब्लास्ट  होने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मुंबई फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी के.वी. शिर्के बताया कि हमें सुबह 7:30 बजे सूचना मिली थी कि यहां पर विस्फोट हुआ है. हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं. घटना में 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट में 10 लोग घायल