Gujarat Firecracker Factory Blast: गुजरात के बनासकांठा में बड़ा हादसा! पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल (Watch Video)
blast (img: pixabay)

Banaskantha Firecracker Factory Blast: गुजरात के बनासकांठा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 18 मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में पटाखों के निर्माण के दौरान यह विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और फैक्ट्री की सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है.

ये भी पढें: West Bengal Explosion: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, कई घायल

बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

18 मजदूरों की दर्दनाक मौत