लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा! उफनती नदी में बह गया टैंक, सेना के 5 जवान शहीद
टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए. इस हादसे में सेना के 5 जवानों के शहीद होने की आशंका है.
लद्दाख: LAC के पास डौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में एक और दुखद हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए. इस हादसे में सेना के 5 जवानों के शहीद होने की आशंका है. घटना सुबह 3 बजे के आसपास हुई.
शुक्रवार को डौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और यहां कई सेना के टैंक मौजूद थे. इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास T-72 टैंक से नदी पार करने का अभ्यास चल रहा था. जब अभ्यास के तौर पर एक टैंक नदी पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक नदी का प्रवाह बढ़ गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस समय टैंक में कुल 7 जवान सवार थे. फिलहाल बचाव का अभियान चल रहा है. फिलहाल, विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है.
Five Indian Army personnel including one JCO and four jawans lost their lives in a mishap during a river crossing exercise last evening in Daulat Beg Oldie area. All five bodies have been recovered: Defence officials pic.twitter.com/o5pFyxU88F
— ANI (@ANI) June 29, 2024
यह घटना देश के लिए एक बड़ा झटका है. हम शहीद जवानों के परिवारों के साथ दुख साझा करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. यह घटना यह भी दिखाती है कि सेना के जवान हमारी सुरक्षा के लिए कितनी कठिनाइयों का सामना करते हैं. हम उनकी बहादुरी और बलिदान को सलाम करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

