Maiyan Samman Yojana: 31 मार्च के बाद 'मंईयां सम्मान योजना' के नियम होंगे सख्त, झारखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Maiyan Samman Yojana: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है. मार्च 2025 के बाद इस योजना का लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका आधार नंबर उनके सिंगल बैंक अकाउंट से लिंक्ड होगा.
झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है. मार्च 2025 के बाद इस योजना का लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका आधार नंबर उनके सिंगल बैंक अकाउंट से लिंक्ड होगा. हालांकि, मार्च 2025 तक जिन लाभार्थियों का अकाउंट आधार से लिंक्ड नहीं है, उनके खातों में भी योजना की राशि भेजी जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार (25 मार्च) को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस योजना के तहत पिछले कुछ महीनों से लगभग 57 लाख महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 2,500 रुपये की राशि भेजी जा रही है.
यह भी पढ़े- Maiya Samman Yojana: एक गलती से पैसे हो जाएंगे दूसरे खाते में ट्रांसफर! जानिए पूरा सच
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

