Maharashtra Aircraft Crash Video: पुणे के गोजुबावी गांव के पास प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, मौके पर राहत-बचाव टीम मौजूद
Photo Credits Twitter

Maharashtra Training Aircraft Crash: महाराष्ट्र के पुणे में सुबह- सुबह एक हादसा हुआ है. प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. बताया जा रहा है कि यह एयरक्राफ्ट पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास क्रैश हुआ है. जानकारी के मुताबिक, क्रैश हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट एक निजी एविएशन एकेडमी- रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग एकेडमी का था. राहत वाली बात है कि प्रशिक्षण देने वाला पायलट और लेने वाला पायलट दोनों सुरक्षित है. लेकिन दोनों को चोटें जरूर आई है. जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है. जहां पर दोनों का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार हादसा करीब साधे सात बजे के बाद हुआ. इसके पहले गुरुवार को भी Redbird Flight Training Academy का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट और को-पायलट जख्मी हुए थे.

Tweet:

Video: