Pune Parking Dispute: पुणे के लोनावाला में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पर्यटकों पर हमला, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज (Watch Video)
Pune Parking Dispute

Pune Parking Dispute: पुणे के लोनावाला में 31 दिसंबर की रात सड़क पर अपनी कार खड़ी करने को लेकर पर्यटकों के साथ बहस होने के बाद उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. मामले के बाद लोनावाला सिटी पुलिस स्टेशन ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शिकायत दर्ज कराने वाले पर्यटकों के नाम नीरज तिवारी और हर्ष हैं. आरोपियों द्वारा पर्यटक पर हमला करने का की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

लोनावाला सिटी पुलिस के अनुसार नीरज तिवारी और उसके दोस्तों ने 31 दिसंबर की रात मुंबई पुणे हाईवे के पास एक होटल में कमरा बुक कराया था. उस रात करीब एक बजे तिवारी और हर्ष को भूख लगी और उन्होंने पूछा कि क्या कुछ खाने को मिल सकता है. चूंकि मैगी प्वाइंट पर दुकान खुली थी, इसलिए उन्होंने अपनी कार वहीं खड़ी कर दी और खाने के लिए पार्सल लेने लगे. इसी बीच इन चारो लड़कों ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस होने के बाद उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.

Video: