देश

Maharashtra ST Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाइवे पर एसटी बस की पेड़ से टक्कर, करीब 22 यात्री जख्मी- Watch Video

हाराष्ट के पुणे-सोलापुर राजमार्ग (Pune-Solapur Highway) पर सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भारी एसटी बस की पेड़ से टक्कर होने से 20 से 22 यात्री जख्मी हुए हैं. जिसमें करीब तेन लोगों को गंभरी चोटें आई है

Maharashtra ST Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाइवे पर एसटी बस की पेड़ से टक्कर, करीब 22 यात्री जख्मी- Watch Video
(Photo Credits ANI)

Maharashtra ST Bus Accident: महाराष्ट के पुणे-सोलापुर राजमार्ग (Pune-Solapur Highway) पर सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भारी एसटी बस की पेड़ से टक्कर होने से 20 से 22 यात्री जख्मी हुए हैं. जिसमें करीब तेन लोगों को गंभरी चोटें आई है. हादसे के बाद सभी जख्मी यात्रियों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि यह टक्कर दोपहर के आसपास हुई जब सहजपुर फाटा के पास बस पहुंची हुई थी. सड़क पर एक खड़े ट्रक से बचने के चक्कर में में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. जिससे बस एक पेड़ से जा टकराई.हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बस की पेड़ से टक्कर के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह भी पढ़े: Uttarakhand Bus  Accident: उत्तरकाशी में बस दुर्घटना में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, 24 अन्य लोग घायल

एसटी बस की पेड़ से टक्कर:

 पुणे में एसटी बस की पेड़ से टक्कर:

राहत वाली बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है. लेकिन मामले में पुणे पुलिस एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).