Sameer Wankhede offers Prayers at Siddhivinayak Temple: आर्यन खान रिश्वत मामले में फंसे समीर वानखेड़े पहुंचे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर, की पूजा-अर्चना  (See Pic)

Sameer Wankhede offers Prayers at Siddhivinayak Temple: आर्यन खान रिश्वत मामले में फंसे समीर वानखेड़े से सीबीआई ने शनिवार को करीब 5 घंटो तक लंबी पूछताछ की. जिसके बाद वे सीबीआई के दफ्तर से घर के लिए निकले. वहीं समीर वानखेड़े सीबीआई दफ्तर से निकलने के बाद  मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने ने पूजा-अर्चना की. बता दें कि  समीर वानखेड़े पर आरोप लगा है कि शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग में छोड़ने को लेकर 25 करोड़ की रिश्वत की मांग की थी. जो डील 18 करोड़ में तय हुई. बदले में उनकी टीम ने 50 लाख रुपये टोकन के तौर पर भी लिया था.

Tweet: