Maharashtra Road Accident: सांगली में जूस सेंटर में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 11 वर्षीय लड़के की मौत: CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के सांगली में एक तेज रफ्तार कार के जूस सेंटर से टकरा जाने से एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई. 11 वर्षीय बालक 5वीं कक्षा का छात्र था. यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:41 बजे खंडोबाचीवाड़ी में हुआ. सड़क हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.