Mumbai-Pune Expressway Block Today: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों को आज हो सकती है दिक्कत, दोपहर 12 से 2 बजे तक रहेगा बंद, जानें वजह

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों को आज दिक्कत हो सकती है. क्योंकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे दोपहर 12 से 2 बजे तक बाद रहेगा. इस बीच आईटीएमएस प्रणाली के अनुसार ब्लॉकों के बीच ओवरहेड गैन्ट्री स्थापित की जाएगी

Mumbai-Pune Expressway. (Photo credits: WC)

Mumbai-Pune Expressway Block Today: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों को आज दिक्कत हो सकती है. क्योंकि  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे  दोपहर 12 से 2 बजे तक बाद रहेगा. इस बीच आईटीएमएस प्रणाली के अनुसार ब्लॉकों के बीच ओवरहेड गैन्ट्री स्थापित की जाएगी. इस दौरान पुणे की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा.  वहीं पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग से शिंगरोबा घाट तक हल्के वाहनों के लिए यातायात जारी रहेगा. आईटीएमएस परियोजना के तहत बोरघाट क्षेत्र में किमी 45 और किमी 45/800 पर गैन्ट्री स्थापित की जाएगी.

एक्सप्रेसवे  बंद रहने को लेकर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के साथ ही ट्रैफिक विभाग की तरफ से सूचित किया गया है.  ऐसे में यदि आप मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर इस दौरान सफ़र करना चाहते है तो सफ़र करने से बचे. ताकि आपको सफ़र के दौरान परेशानी ना हो. यह भी पढ़े: Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर दूसरे वाहन से भिड़ी कार, पांच की मौत; तीन की हालत गंभीर

Tweet:

कहा जा रहा है कि आईटीएमएस प्रणाली स्थापित होने से हादसों में कमी आने के साथ ही इस सिस्टम से सेटेलाइट के जरिए ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा. इस सिस्टम में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. हाईवे पर प्रवेश करने वाले हर वाहन की रिकार्डिंग की जाएगी. दुर्घटना होने पर तुरंत कार तक मदद पहुंचेगी

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Milestone: ईशान किशन ने अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Score Update: दिल्ली में भारत बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\