देश

Maharashtra Weather Forecast: मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में कुछ हिस्सों में हो सकती है तेज वर्षा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश की तफ्तर आगे बढ़ना शुरू हो गई है. मुंबई में आज सुबह बारिश हुई. जिसके बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Maharashtra Weather Forecast: मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी, महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में कुछ हिस्सों में हो सकती है तेज वर्षा

Maharashtra Weather Forecast: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश की तफ्तर आगे बढ़ना शुरू हो गई है. मुंबई में आज सुबह बारिश हुई. जिसके बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है और कुछ हद तक लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिला. मुंबई में बारिश को लेकर ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरह से चेतावनी जारी करते हुए कहा गया कि मुंबई, ठाणे, पालघर समेत राज्य के कुछ जिलों में अगले 4-5 दिनों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर एहतियात बरते.

मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि अगले पांच दिन के दौरान पूर्व-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं सरकारी मौसम एजेंसी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 24-26 जून के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).