Buldhana Bus Accident: बुलढाना बस एक्सीडेंट में 26 लोगों की मौत, महाराष्ट्र सरकार ने दिए हादसे की जांच के आदेश
Maharashtra Bus Accident

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात हुए बस हादसे में 26 लोगों की जान गई है. हादसे के बाद पूरे महाराष्ट्र में मातम फ़ैल गया है. क्योंकि एक ही पल में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. वहीं हादसे के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने परिवार के प्रति सांत्वना जताए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. हादसे को लेकर ही सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस  आज घटना स्थल का दौरा करने वाले हैं.

हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 26 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई. बस में 33 यात्री सवार थे. यह बस एक निजी ट्रैवल्स की बस थी, जो नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास बीती रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई.

Video:

देखें वीडियो: