Maharashtra में कोरोना की बेकाबू रफ्तार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 49447 केस, 277 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए जो कि अभी तक एक दिन सामने आए सबसे अधिक मामले हैं. इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई.

मुंबई में कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

COVID-19 Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए जो कि अभी तक एक दिन सामने आए सबसे अधिक मामले हैं. इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. उधर, मुंबई (Mumbai) में भी कोरोना तेजी से अपने पांव पसार रहा है. शहर में कोरोना के 9,090 नए केस सामने आए जो एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं. यह भी पढ़ें- Maharashtra: सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा.

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 5,322 रिकवरी और 27 मौतें दर्ज की गई. शहर में कोरोना के कुल 62,187 सक्रिय मामले हैं. मुंबई में कोरोना से अब तक 11,751 लोगों की जान जा चुकी है. उधर, नागपुर (Nagpur) जिले में भी कोरोना का कहर जारी है. नागपुर में पिछले 24 घंटों में 3,720 नए कोविड-19 मामले, 3,600 रिकवरी और 47 मौतें दर्ज की गई. नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 2,37,496 हो गई है. वहीं, 47 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या यहां बढ़कर 5265 हो गई है. नागपुर में अभी कोरोना के 40,820 एक्टिव केस हैं.

ANI का ट्वीट-

इस बीच, पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त आयुक्त रवींद्र शिस्वे ने शनिवार को बताया कि आज से पुणे शहर में सभी मॉल और सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, खाने की दुकानें आदि बंद हैं. शाम 6 बजे से कर्फ्यू लागू है. जरूरी सेवाओं के लिए ट्रैवल करने की अनुमति होगी. जगह-जगह ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं. बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1,84,404 और जांच होने के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 2,03,43,123 हो गई है.

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर अब 84.49 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है. बयान में कहा गया है कि 277 मौतों में से 132 मौतें पिछले 48 घंटों में हुईं. उसने कहा कि दिन के दौरान कुल 37,821 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 24,95,315 हो गई. राज्य अब 4,01,172 उपचाराधीन मामले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड