देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ऐलान, 30 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन और बढ़ाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 30 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ऐलान, 30 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: PTI/File)

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन और बढ़ाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 30 जून के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा, क्योंकि महामारी का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है. हालांकि चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में ढील अधिक दी जाएगी.

देश में महाराष्ट्र कोविड-19 के प्रकोप से सबसे जादा प्रभावित होने वाला राज्य है. शुरुआत से ही सबसे प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर हैं. राज्य में 24 घंटे में 6,368 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ कुल मामले बढ़कर 1 लाख 59 हजार 133 हो गए हैं. यहां अब तक 7273 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 84 हजार 245 मरीज ठीक हुए है. जिस वजह से मुंबई सहित राज्य के दस प्रमुख शहररेड जोन में सख्त प्रतिबंध के साथ लॉकडाउन हैं. यहां कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं चलाया जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लॉकडाउन में ढील दी तो कोरोना के पॉजिटिव मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होगी. ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 के लिए राज्य सरकार का दृष्टिकोण और उपचार सभी विकसित देशों के बराबर है.

उन्होंने कहा “जब दवाओं की बात आती है तो हम डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) से लेकर रेमेडिसविर (Remdesivir) तक सभी दवाओं का इलाज में इस्तेमाल कर रहे है. साथ-साथ मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी भी दी जा रही है. लेकिन रेमेडीसविर जैसी दवाओं का उपयोग करने के लिए हमें केंद्र से मंजूरी लेनी होती है. हमने अप्रैल के अंत में मंजूरी मांगी थी और पिछले हफ्ते ही मिल गई.”

उद्धव सरकार ने ‘मिशन बिगिन अगेन’ के चौथे चरण के तौर पर आज से महाराष्ट्र में लगाई पाबंदियों में ढील दी और सैलून खोलने की अनुमति दी. संशोधित दिशा निर्देशों के अनुसार अभी केवल चयनित सेवाओं जैसे कि बाल कटवाने और रंग करवाने, वैक्स तथा थ्रेडिंग कराने की ही अनुमति होगी. सरकार ने त्वचा से संबंधित सेवाओं की अभी अनुमति नहीं दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).