Mumbai Metro 3 Trial Run: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने आज आरे कॉलोनी के सारिपुट नगर में कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज (SEEPZ) मेट्रो लाइन-3 का ट्रायल रन शुरू किया. जिस ट्रायल टर्न को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी दिखाई.
बता दें कि मुंबई मेट्रो की तीसरी लाइन में 33.5 किलोमीटर लंबा भूमिगत मार्ग शामिल है. यह लाइन दक्षिण मुंबई के कोलाबा को महानगर के पश्चिमी उपनगरों से जोड़ेगी. इससे उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवा पर यात्रियों के बोझ में कमी आने की उम्मीद है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज आरे कॉलोनी के सारिपुट नगर में कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ मुंबई मेट्रो लाइन 3 के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई। pic.twitter.com/zFtgR2OkR1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2022













QuickLY