देश

महाराष्‍ट्र: धुले में केमिकल कंपनी में भीषण विस्‍फोट, 12 लोगों की मौत, 58 जख्मी

महाराष्‍ट्र के धुले जिले में आज एक केमिकल फैक्‍ट्री में सिलिंडर के फटने से 15 लोग जख्मी हो गए. इनमें से कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जाई जा रही है. घटना के समय इस केमिकल फैक्‍ट्री में करीब 100 वर्कर काम कर थे. पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है.

महाराष्‍ट्र: धुले में केमिकल कंपनी में भीषण विस्‍फोट, 12 लोगों की मौत, 58 जख्मी
महाराष्‍ट्र के केमिकल कंपनी में भीषण विस्‍फोट (Photo Credits: ANI)

महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के धुले (Dhule) जिले में आज एक केमिकल फैक्‍ट्री (Chemical Factory) में सिलिंडर के फटने से 12 लोगों की मौत और 58 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इनमें से कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जाई जा रही है. घटना के समय इस केमिकल फैक्‍ट्री में करीब 100 वर्कर काम कर थे. पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है.

पुलिस के अनुसार जख्मी हुए वर्करों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया जा रहा है. विस्‍फोट काफी भीषण था जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनी जा सकती थी. सिलिंडर विस्‍फोट के पश्चात कंपनी को भी काफी नुकसान पहुंचा है. यह भी पढ़ें- पंजाब : लुधियाना में लोहे की भट्ठी में विस्फोट, 2 की मौत और 12 घायल

खबर के अनुसार यह फैक्‍ट्री शिरपुर तालुका के वघाडी गांव में स्थित है. बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर घटित हुई. घटना के वक्त फैक्‍ट्री में करीब 100 वर्कर मौजूद थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).