Maharashtra Shocker: ठाणे में पुलिस अधिकारी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ की घिनौनी करतूत, प्रेमिका को बेहरमी से पीटने के बाद कार से कुचलने का आरोप, FIR दर्ज- VIDEO
Victim Priya Singh- Photo Credits ANI

Maharashtra Shocker: मुंबई से ठाणे में एक पुलिस अधिकारी अनिल कुमार गायकवाड का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ की घिनौनी करतूत सामने आई है. आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ ने ठाणे के एक होटल के पास अपनी प्रमिका प्रिय सिंह की  पिटाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ उसे अपनी कार से कुचलने की कोशिश की. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जख्मी अवस्था में प्रिया अस्पताल में भर्ती हैं. जहां पर प्रिया का इलाज चल रहा है. प्रेमिका प्रिया की पिटाई और कार से कुचलने के आरोप में आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है की आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू हो गई है.

वहीं पीडिता प्रिया ने अश्वजीत अनिलकुमार गायकवाड़ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आरोपी   अश्वजीत के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने को लेकर प्रिया ने अपने सोशल एकाउंट पर पोस्ट भी किया है. 26 वर्षीया प्रिया का पूरा नाम प्रिया उमेंद्र सिंह है और वह एक पेशेवर ब्यूटीशियन हैं. वहीं आरोपी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का बेटा है. फिलहाल वारदात के बाद से सी वह फरार चल रहा है.

Video:

Tweet:

Tweet:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRIYA SINGH (@priyasingh_official)