Madhya Pradesh: मुरैना में उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस की एसी की दो बोगियों में लगी आग, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

मध्य प्रदेश के मुरैना से खबर है कि हेतमपुर रेलवे स्टेशन (Hetampur Railway Station) के पास उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (Udhampur-Durg Express) की A1 और A2 बोगी में आग (Fire) लग गई है. सीपीआरओ/एनसीआर डॉ शिवम शर्मा (Dr Shivam Sharma) के अनुसार बोगी में आग कैसे लगी फिलहाल वजहों का पता नहीं चल पाया है. डॉ शिवम शर्मा ने कहा की आग लगने के बाद किसी के हाताहत होने की खबर नहीं है. सभी को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया है.