देश

MP Rape Case: रेप के आरोपी महंत की पुश्तैनी घर पर चला शिवराज सरकार का बुलडोजर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नंगे पांव कराई परेड

नाबालिग से रेप के आरोपी महंत सीताराम के पक्के मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है. इसके साथ ही सीताराम को थाने से कोर्ट तक पैदल मार्च कराया गया. इस दौरान उसके पैरों में ना तो जूते थे और ना ही चप्पल.

MP Rape Case: रेप के आरोपी महंत की पुश्तैनी घर पर चला शिवराज सरकार का बुलडोजर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नंगे पांव कराई परेड
आरोपी महंत सीताराम (Photo Credit : Twitter)

 मध्य प्रदेश, 1 अप्रैल: रीवा में नाबालिग से रेप (Mahant Sitaram Raped Minor) के आरोपी महंत सीताराम को पुलिस ने सिंगरौली जिले से गिरफ्तार कर लिया है. ये महंत (Mahant Sitaram Das) हुलिया बदलकर यूपी भागने की फिराक में था. अब तक पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने रसूखदार महंत को गिरफ्तार करते ही उसके पुस्तैनी मकान को बुलडोजर से नेस्तानाबूद (Property Demolished By Bulldozer) कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस ने सिविल लाइन थाना लेकर जिला न्यायालय तक जुलूस निकाला. Video: यूपी में 'बाबा के बुलडोजर' का जलवा, अब शादियों में दिया जा रहा है Bulldozer गिफ्ट

आरोप है कि 28 मार्च को वीआईपी राज निवास के कमरा नं. 4 पर कथावाचक महंत सीताराम दास उर्फ सीताराम त्रिपाठी उर्फ़ समर्थ ने नाबालिग के साथ बलात्कार (Rape with Minor in MP) किया था. शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) के फरमान के अब एक्शन में आए प्रशासन ने सीताराम के गांव गुड़वा में बने पुश्तैनी आवास को बुलडोजर (Bulldozer) से जमींदोज कर दिया.

सिविल लाइन पुलिस (Police) सीताराम को जेल भेजने पहले ने कोर्ट में पेश करने ले गई. पुलिस की गाड़ी ख़राब थी, लिहाजा सीताराम को थाने से कोर्ट तक पैदल मार्च करा दिया. महंत सीताराम तपती धूप में बिना जूते और चप्पल के पैदल चल रहा था. एएसपी, शिवकुमार वर्मा के अनुसार पुलिस ने महंत सहित अन्य आरोपियों पर 342 504 323 328 376 बी 506 5/6 पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया है.

पहले भी जेल जा चुका सीताराम

महंत सीताराम दास अपने लिए पुलिस की सुरक्षा पाना चाहता था, इसलिए उसने अपने साथी सम्राटदास पर गोली चलवाई थी. यह घटना गोंडा में हुई थी, जिसमें महंत सीताराम दास को आठ महीने जेल में बिताना पड़ा था. महंत सीताराम दास रीवा जिले के गुढ़ के गुढ़वा ग्राम का रहने वाला है और सच्चिदानंद त्रिपाठी का बेटा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).