BJP Leader Pravesh Shukla Urinated on Tribal Man? बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला का आदिवासी युवक पर पेशाब करने का Video वायरल,  CM शिवराज ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

BJP Leader Pravesh Shukla Urinated on Tribal Man? मध्य प्रदेश के सीधी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां शराब के नशे में धुत बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला ने सीढ़ियों पर बैठे एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया. बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला के इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग गुस्से में है. लोगों की मांग है कि बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रर्वाई हो. आदिवासी युवक पर पेशाब करने के बाद वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ केश दर्ज किया है. वहीं प्रवेश शुक्ला के इस शर्मनाक हरकत को लेकर सीएम चौहान ने भी गुस्सा जाहिर किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर आरोपी को गिरफ्तार कर्ण कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के साथ एनएसए लगाने के आदेश दिया हैं.

Video:

TWeet:

Tweet: