देश

Sidhi Bus Accident Update: मध्य प्रदेश बस हादसे में बचाव कार्य समाप्त, 45 यात्रियों के शव बरामद

मध्य प्रदेश बस हादसे में बचाव कार्य समाप्त, 45 यात्रियों के शव बरामद

Sidhi Bus Accident Update: मध्य प्रदेश बस हादसे में बचाव कार्य समाप्त, 45 यात्रियों के शव बरामद
सीधी में नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस (Photo Credits: ANI)

Sidhi Bus Accident Update: मध्य प्रदेश में मंगलवार को सीधी से सतना जा रही 54 यात्रिओं से भरी बस बाणसागर नहर में अचानक से पलट गई. हादसे के बाद से राहत बचाव कार्य जारी था. एक के बाद एक कुल 45 शव बरामद किये गये. बचाव कार्य समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, बचाव कार्य अब समाप्त हो गया है. 24 पुरुष, 20 महिलाएं और 1 बच्चे के शव नहर से बरामद किया. अब तक बस का अनियंत्रित होना ही हादसे का कारण लग रहा है.

इसके पहले इस भीषण दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है. वहीं बस हादसे में मारे गए परिवार को मध्य प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख और पीएम मोदी ने नेशनल पीएम रिलीफ फंड (National PM Relief Fund) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा देने का ऐलान किया. यह भी पढ़े: Sidhi Bus Accident: बाणसागर नहर से निकाले गए 39 शव, अभी भी कई यात्री लापता

वहीं  हादसे के बाद बस क्रमांक Mp19p 1882 का परमिट रद्द कर दिया गया है. प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि बस का परमिट रद्द कर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए गए हैं. बस जबलानाथ परिहार ट्रेवल्स की थी. बस के मालिक कमलेश्वर सिंह हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).