LPG Price Hike: महंगाई का झटका, 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

मार्च के पहले दिन ग्राहकों को महंगाई का झटका लगा है. एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है. 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

एलपीजी गैस सिलेंडर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: मार्च के पहले दिन ग्राहकों को महंगाई का झटका लगा है. एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है. 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर को 105 रुपये से ज्यादा महंगा कर दिया है. हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. Amul Milk Price Hike: अमूल दूध हुआ महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी.

19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,012 रुपये हो गई है. कोलकाता में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 108 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में मंगलवार से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपये हो जाएगी. इसके साथ साथ ही एक मार्च से पांच किलो के सिलेंडर छोटू (Chhotu) में भी 27 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में इसकी कीमत अब 569 रुपये हो गई है.

राजधानी दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर 899.5 रुपये, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में रसोई गैस क्रमश: 899.5 रुपये, 926 रुपये और 915.5 रुपये के भाव पर मिल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

दिल्ली लेटेस्ट न्यूज टुडे ऑन सितंबर 24th, 2026: पार्क गैंगरेप, दुर्गा योजना व बस अग्निकांड समेत पढ़ें राजधानी की बड़ी खबरें एक क्लिक में

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

सूरत ताजा खबरें आज 24 सितंबर, 2026: कपड़ा बाज़ार में आग, वंदे भारत ट्रेन और बुलेट ट्रेन अपडेट सहित पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स एक क्लिक में