राहुल गांधी दिल्ली वापस आए, 'न्याय यात्रा' दो दिन बंद रहेगी : Live Breaking News Headlines & Updates, January 25, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड की स्थिति बरकरार है. इससे पहले बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही जिसमें अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

25 Jan, 17:54 (IST)

राहुल गांधी दिल्ली वापस आए, 'न्याय यात्रा' दो दिन बंद रहेगी

 

25 Jan, 17:30 (IST)

मुंबई: संताक्रूज पश्चिम में स्थित धीरज कमर्शियल सेंटर में आज आग लग गई. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सेंटर से धुआं का गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

25 Jan, 16:14 (IST)

जयपुर (राजस्थान): फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आमेर किले का दौरा किया.

25 Jan, 15:28 (IST)

गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर 4 स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

25 Jan, 14:43 (IST)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, INDI गठबंधन कोई गठबंधन ही नहीं है. ये अपना-अपना सुर अलापेंगे और साथ में गाएंगे. ऐसा नहीं होता है...ये सब अपना-अपना गाना गा रहे हैं...ये गठबंधन चलने वाला नहीं है. क्षेत्रीय दलों का पहला झगड़ा कांग्रेस से है, आज वही दिखाई दे रहा है.

25 Jan, 13:30 (IST)

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की बीजेपी में वापसी हो गई. दिल्ली में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

25 Jan, 11:58 (IST)

राजस्थान: जयपुर पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के स्वागत के लिए तैयार है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे.

25 Jan, 11:04 (IST)

पटना: राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "आज जहां जहां बीजेपी की सरकार है वहां के लिए सिर्फ दो लोग निर्णय लेते हैं. राजस्थान में लोगों ने वसुंधरा राजे के लिए वोट दिया था लेकिन उन्हें किनारे कर दिया. मध्य प्रदेश में लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को वोट दिया था, उन्हें किनारे कर दिया गया. जब दिल्ली थोड़ी शक्तिशाली होती है तो वो राज्यों के नेतृत्व को कमजोर करने में लग जाती है."

25 Jan, 09:56 (IST)

अयोध्या में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया. ठंड के बावजूद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

25 Jan, 08:49 (IST)
कानपुर शहर में शीतलहर और कोहरे के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

Read more


राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड की स्थिति बरकरार है. इससे पहले बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही जिसमें अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार रात आठ बजे 405 अंक दर्ज किया गया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन की शुरुआत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली जिसमें न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में पिछले कई दिनों से ठिठुरन बनी हुई है. गुरवार सुबह भी मौसम का मिजाज खासा ठंडा रहा. दिल्ली में गरुवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गुरुवार और शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है. अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम सात डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय मध्यम से गंभीर श्रेणी का कोहरा रहने की संभावना है. इसका असर रेल एवं हवाई यातायत पर भी देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में अब तक पांच कोल्ड डा और पांच शीतलहर वाले दिन अनुभव किए गए हैं जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक है.

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. देर रात दिल्ली की विभिन्न वेधशालाओं में दृश्यता में सुधार हुआ जिसमें रात 11 बज कर 45 मिनट पर सफदरजंग में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 700 मीटर दर्ज की गई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट