हरदा की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई: Live Breaking News Headlines & Updates, February 6, 2024

06 Feb, 23:59 (IST)

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए कई विस्फोटों के बाद लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है और डेढ सौ से ज्यादा लोग घायल हैं.कई घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है. रात होने के बावजूद राहत और बचाव कार्य जारी है.

06 Feb, 22:53 (IST)

आम आदमी पार्टी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई तेजी हो गई है. ईडी की टीम ने आप के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के यहां मंगलवार को छापामारी की. जिसका जनकारी सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट पर दी. उन्होंने लिखा कि आप के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के यहां भी ईडी की छापामारी हुई. लेकिन कुछ नहीं मिला.

06 Feb, 21:29 (IST)

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को 'भारत' ब्रांड के तहत 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम के पैक में 29 रुपये प्रति किलोग्राम की एमआरपी पर चावल की बिक्री शुरू की.

06 Feb, 19:54 (IST)

चुनाव आयोग से शरद पवार को बड़ा झटका है. चुनाव आयोग ने अजित पवार के फेवर में फैसला सुनाते हुए उनके गुट को असली एनसीपी माना

06 Feb, 18:50 (IST)

ईरान जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस महीने की चार फरवरी से अब ईरान जाने के लिए उन्हें वीजा लेने के लिए जरूरत नहीं है बल्कि वे अपने पासपोर्ट के जरिए ही ईरान घूमने के लिए जा सकते है.

06 Feb, 18:26 (IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचने वाली है. यूपी में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजा है.

06 Feb, 17:54 (IST)

मोदी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धी है. सरकार ने प्रवेश परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा- अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक, 2024 पेश किया. जिसे पारित कर दिया.

06 Feb, 17:14 (IST)

हरदा में मंगलवार को हुए फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रही है. अब तक विस्फोट में मरने वालों की संख्या 6 थी. लेकिन बढ़कर 9 हो गई है. करीब 200 लोग घायल है.

06 Feb, 15:26 (IST)

महाराष्ट्र: पुणे शहर के मोहम्मदी इलाके में 11 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लग गई. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर हैं.

06 Feb, 15:09 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक कार्यक्रम - 'विकसित भारत, विकसित गोवा 2047' के तहत 1330 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

Read more


सुप्रीम कोर्ट ने हालिया चंडीगढ़ महापौर चुनाव कराने वाले निर्वाचन अधिकारी को सोमवार को फटकार लगाते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि उन्होंने मतपत्रों को विरूपित किया, जिसके लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उनका कृत्य ‘लोकतंत्र की हत्या’ व ‘माखौल’ है. इस चुनाव में गड़बड़ी से ‘स्तब्ध’ प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि यह इस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देगी और शीर्ष अदालत चुनावी प्रक्रिया की शुचिता से संतुष्ट नहीं होने पर नये सिरे से चुनाव कराने का आदेश देगी.

न्यायालय ने पूछा कि निर्वाचन अधिकारी एक अधिकारी हैं या भगोड़ा. शीर्ष अदालत ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में 19 फरवरी को अगली सुनवाई के दौरान उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति का निर्देश देने के अलावा मतपत्रों और चुनाव कार्यवाही के वीडियो को संरक्षित करने का भी आदेश दिया.

न्यायालय ने यह आदेश महापौर का चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद कुलदीप कुमार की उस याचिका पर गौर करने के बाद दिया, जिसमें कहा गया था कि निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस-आप गठबंधन के पार्षदों के आठ मत पत्रों पर निशान लगाते हुए उन्हें अमान्य करार दिया.

भाजपा ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की और सभी तीन पद बरकरार रखे, जिसपर कांग्रेस-आप गठबंधन ने निर्वाचन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था. महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया. सोनकर को 16, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुमार को 12 वोट मिले थे. वहीं, आठ वोट को अवैध घोषित कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट