Liquor Shops Shut in Delhi :वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दिन दिल्ली में नहीं मिलेगी शराब, जानें इसकी वजह
(Photo : X)

छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार शुक्रवार को शुरू हो गया है. इसे देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क आयुक्त ने 19 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में ड्राई डे (Dry Day) घोषित किया है. इसका मतलब है कि दिल्ली में रविवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान ठेकों या शराब की दुकानों में मदिरा नहीं बेची जाएगी. आपको बता दें कि 19 नवंबर को ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा.