News

Leopard spotted in Pune: पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड के रिहायशी इलाके पर दिखा तेंदुआ, लोगों में फैला डर, किया गया रेस्क्यू (Watch Video)

पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर के निगडी प्राधिकरण में तेंदुए के दिखाई देने कि वजह से नागरिकों में डर का माहौल था. जिसके बाद नागरिकों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया.

Leopard spotted in Pune: पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड के रिहायशी इलाके पर दिखा तेंदुआ, लोगों में फैला डर, किया गया रेस्क्यू (Watch Video)
Credit-(X,@ians_india)

Leopard spotted in Pune: पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर के निगडी प्राधिकरण में तेंदुए के दिखाई देने कि वजह से नागरिकों में डर का माहौल था. जिसके बाद नागरिकों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया. तेंदुए की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नागरिकों में डर का माहौल था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. तेंदुआ संत कबीर गार्डन के टीन के शेड के बाजू में छिपकर बैठा हुआ था. रेस्क्यू टीम ने सावधानी रखते हुए तेंदुए को बेहोश किया और आज सुबह उसको पिंजरे में कैद किया गया. तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद परिसर के नागरिकों ने राहत की सांस ली.इस वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @ians_india नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Maharashtra: नासिक के रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुसने से लोगों में दहशत, एक पालतू कुत्ते पर हमला कर जान भी ली- Watch Video

रिहायशी इलाके से तेंदुए को किया रेस्क्यू

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).