Leopard Attack Video: कोल्हापुर में तेंदुए की एंट्री से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर
तेंदुए ने कांस्टेबल पर किया हमला (Photo: X|@News18lokmat)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पॉश ताराबाई पार्क इलाके में मंगलवार, 11 नवंबर की सुबह एक तेंदुआ करीब 11:30 बजे होटल वुडलैंड में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया. इस दौरान तेंदुए ने पुलिस कांस्टेबल कृष्ण बलवंत पाटिल, उद्यान कर्मचारी तुकाराम खोंडल और बालू हुंबे, तथा वन कर्मचारी ओमकार काटकर को घायल कर दिया. हमले के बाद तेंदुआ होटल से निकलकर पास के महावितरण परिसर में एक बंद नाले के टैंक में जा छिपा. हमले का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तेंदुआ एक पुलिस अधिकारी पर झपट्टा मारते हुए दिखाई दे रहा है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और वन विभाग की टीम ने तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: मगरमच्छों के झुंड के बीच घुसकर शिकार छीनने लगा तेंदुआ, खौफनाक मंजर देख दंग रह जाएंगे आप

कोल्हापुर में तेंदुए ने कांस्टेबल पर किया हमला